करंट से शिव बालक की मौत 50 लाख मुआवजा आवास व नौकरी की मांग पर 3 घंटे अड़े रहे परिजन मांगों पर आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

0
2

बरौंसा सुल्तानपुर

करंट से शिव बालक की मौत 50 लाख मुआवजा आवास व नौकरी की मांग पर 3 घंटे अड़े रहे परिजन मांगों पर आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

 

सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र की द्वारिकागंज चौकी अंतर्गत कन्हौली गांव में करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय शिव बालक की मौत हो गई हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया मृतक के पिता जियालाल की करीब 4 वर्ष पहले मौत हो चुकी है शिव बालक की अभी शादी नहीं हुई थी परिजनों का आरोप है कि गांव के भोला सिंह ने अपने नलकूप के पास खेत में कटीले तार लगाए थे जिनमें अवैध रूप से विद्युत करंट प्रभावित किया जाता था इसी करंट की चपेट में आने से शिव बालक की जान चली गई परिजनों के मुताबिक इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पहले भी संबंधित विभाग और व्यक्ति को जानकारी दी गई थी लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई घटना के बाद परिजनों ने 50 लाख रुपए मुआवजा पक्का मकान तथा मृतक के दो बहन की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया करीब चार घंटे तक परिजन अपनी मांगों को लेकर डटे रहे मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए इसके बाद दोपहर करीब 1:00 बजे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया परिजनों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषी व्यक्ति और संबंधित बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मृतक की आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें