आजमगढ़ अहरौला
माहुल नगर पंचायत मे 80वे स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में पूरा दिन जश्न का माहौल रहा। स्कूल कालेज और गांव में घर घर आजादी का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराया गया। दिन भर प्रभात फेरी और रैलियों की धूम रही।
नगर पंचायत माहुल के रफी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक और चेयरमैन लियाकत अली व हाजी अकरम खान ने ध्वजारोहण किया। गनवारा गांव स्थित रीसेंट इंटर कालेज में प्रबंधक अशफाक अहमद ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात विद्यालय परिसर से माहुल बाजार तक गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। श्रीमती भानमती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकलतीफ में प्रबंधक संतोष यादव,रसूलपुर अहमद अली प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान श्रीचंद बिंद,मखदुमपुर के मदरसा अनवारूल उलूम में पूर्व विधायक हाफिज इरशाद,अहरौला थाने पर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह,पुलिस चौकी माहुल में चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया।
नगर वासियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,
माहुल(आजमगढ़)80वे स्वाधीनता दिवस पर देर शाम नगर पंचायत माहुल के वार्ड न पांच के ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जो रात 12 बजे तक पूरे नगर में घूमती रही।हाथ में तिरंगा लिए मातृ शक्ति के भारत माता की जय की हुंकार से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति में सराबोर रहा। यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल के साथ ही भारी संख्यां में पुलिस बल मौजूद रहा।
इस अवसर पर सभासद सुजीत जायसवाल आंसू, ओम प्रकाश विंद,संजय मोदनवाल सचिन मोदनवाल आदि रहे।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट













