अखण्डनगर /सुल्तानपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले जाते समय 102 एम्बुलेंस सेवा मे गर्भावती महिला ने जुड़वां बच्चियों का जन्म दिया धर्मा पुर गाँव निवासी तिलकधारी की पुत्री रानी पत्नी शम्भू निवासी कलकत्ता पश्चिम बंगाल, को शनिवार सुबह करीब आठ बजे 102 एम्बुलेंस संख्या U P 32 EG 6628 से अस्पताल ले जाया जा रहा था।रास्ते ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एम्बुलेंस मे जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ।
एम्बुलेंस के एमटी दुर्गेश कुमार के निर्देशन मे आशा आरती पाण्डेय ने सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया एएनएम सोनाली ने सभी के स्वस्थ होने की जानकारी पर परिवार मे खुशी का माहौल है।रानी का पहले से रौनक नाम का दो वर्षीय पुत्र भी है।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर
In




















