अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
पंचायती चुनाव को लेकर विकासखंड अखण्डनगर के बेलवाई माधव पुर ग्राम पंचायत मे 2026 के परिसीमन मे चुनाव लड़ने का मौका मिला है।जिससे SC समुदाय के लोगो मे काफी उम्मीदें देखने को मिल रही हैं।विगत कई पंचायत चुनाव में कभी भी SC समुदाय का कोई भी सीट न मिलने के कारण कोई भी प्रत्याशी चुनाव नही लड़ सका। एक दो बार शासन की तरफ से मौका देने की कोशिश दी गई तो प्रशासनिक अधिकारीयो पर जोर दबाव डलवाकर सीटो में परिवर्तन करवा दिया गया ।जिससे SC समुदाय को निराश होना पड़ा वर्तमान मे 2026-27 ग्राम पंचायत चुनाव मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी सरकार ने SC समुदाय को नजर मे रखते हुए उनको यह सुनहरा अवसर प्रदान किया है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर झूठी भी हो सकती है। फिर भी एससी समुदाय को सरकार से बड़ी उम्मीदें देखने को मिल रही है।अब देखना यह कि क्या इस बार भी प्रशासनिक अधिकारी मिली भगत करके यह परिसीमन बदलने का काम करते है।अथवा इस परिसीमन को बरकरार रखा जाएगा।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर




















