अखण्डनगर, सुल्तानपुर
अखण्डनगर चौक पर आज 191 कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राकेश रंजन (प्रबंधक) बदली पी.जी.कालेज, एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सभी पार्टियां अपने-अपने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। पूर्व विधायक भगेलूराम जिनकी क्षेत्र में एक अलग पहचान है, उनके पुत्र राकेश रंजन (प्रबंधक) बदली पी.जी. कॉलेज, जो लगातार क्षेत्र में बने रहने का काम करते हैं।
इस दौरान उनके साथ अनिल यादव, करौदी कला के ब्लाक अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की तरफ से नियुक्त प्रभारी कादीपुर, राम केदार (बूथ अध्यक्ष), भगवानदास यादव (महासचिव) अखण्डनगर, राजमणि यादव (बूथ अध्यक्ष), इन्द्रभान यादव (अग्गू) सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
राकेश रंजन द्वारा पार्टी के दिशा-निर्देश के आधार पर जनता के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहता है। वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर






















