भाजपा की सांगठनिक बैठक जलालपुर में संपन्न, आगामी रणनीति पर मंथन

0
2

जलालपुर/अंबेडकर नगर

भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक बैठक बुधवार को जलालपुर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर प्रवासी रमापति मौर्या ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से बूथ मजबूत होगा और मजबूत बूथ ही चुनावी जीत सुनिश्चित करेगा। नगर प्रभारी कुँवर जय सिंह ने कहा कि पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर ठोस रणनीति बनाने की बात कही।

बैठक का संयोजन कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया, जबकि विकास निषाद ने सहसंयोजन की भूमिका निभाई। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मीसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेंद्र सोनी, देवेश मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, आनंद मिश्र, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र शिल्पी, आशीष सोनी, अनुज सोनकर, राकेश गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड, प्रह्लाद शर्मा, विकास सोनकर, लालचंद, डेविड गोरे, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, राम वृक्ष भार्गव, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी सहित नगर कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें