फर्जी हिब्बनामा बनवाकर ज़मीन हड़पने का आरोप 66 वर्षीय मोतिन अहमद गिरफ्तार, गाली गलौज तथा जान से मारने का भी आरोप

0
4

 

 

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 66 वर्षीय आरोपी मोतीन अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, निजामाबाद कस्बे के मोहल्ला तेलीपुर निवासी अबु अकदश पुत्र आफताब ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षियों ने साजिश के तहत उनकी जमीन को स्वर्गीय अब्दुल अजीज की संपत्ति दर्शाते हुए कथित रूप से फर्जी रजिस्टर्ड हिब्बानामा तैयार कराया। आरोप है कि न्यायालय से मुकदमा हारने के बाद भी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।

 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की गई तथा असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा दीवार और अहाते में रखे घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया।

 

इस मामले में निजामाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 187/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 अक्टूबर को निरीक्षक जयप्रकाश यादव और उनकी टीम की मदद से नामजद आरोपी मोतीन अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज निवासी तेलीपुरा, कस्बा निजामाबाद को दोपहर करीब एक बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया है।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें