गंभीरपुर के सिंघड़ा गांव में काशी दास बाबा की पूजा, उमड़े करीब 2हजार श्रद्धालु

0
1

 

 

आजमगढ़। गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में काशी दास बाबा की पूजा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। पूजा-अर्चना का शुभारंभ पुजारी संगम भगत ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया। इस धार्मिक आयोजन में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

 

सिंघड़ा गांव निवासी फिरोज यादव ने प्रकृति को प्रसन्न करने तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के उद्देश्य से पूजा का आयोजन कराया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर पुजारी संगम भगत ने बताया कि काशी दास बाबा की पूजा में भगवान श्रीकृष्ण और माता बांसत्ती की आराधना की जाती है। इस पूजा का उद्देश्य प्रकृति को प्रसन्न करना तथा गांव और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना करना है।

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह के धार्मिक आयोजनों को अंधविश्वास मानते हैं। ऐसे लोगों से उनका आग्रह है कि वे पहले पूजा में शामिल हों, इसकी परंपराओं को समझें और उसके बाद अपनी राय बनाएं। उन्होंने आदिशक्ति जगत जननी की कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित ऐसे धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीण परंपराओं और आपसी सद्भाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति देखने को मिली। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और प्रकृति की कृपा की कामना की। बिनोद यादव मनोज बिपिन प्रांजल यादव लक्ष्मण अमन विकास आकाश दिव्यांशु अरुण यादव

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें