दादा पोते का हथियारोपी 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
1

 

 

(पवई )दादा और पोते की दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं ₹50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र के ग्राम हेवती में 9/10 जुलाई 2026 की रात पैतृक संपत्ति के विवाद में संतोष यादव (33), निवासी ताराखुर्द थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदंबा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था।मंगलवार को थाना पवई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से ओरिल की ओर से हेवती आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस का आरोप है कि घिरने पर आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दोनों हत्याओं की बात स्वीकार की.

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें