आजमगढ़ अहरौला
प्रसूता के परिजनों को सांत्वना देते हुए बोले भाजपा नेता- जयनाथ सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह सोमवार को मृत प्रसूता के परिजनों से मिलने नाटी गांव पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।उन्होंने प्रसूता के नवजात बच्ची के पालन पोषण के लिए सरकार से आर्थिक मदद का आश्वाशन दिया।
जयनाथ सिंह ने प्रसूता की मौत की घटना की जानकारी उसके पति ओमकार मौर्य से विस्तार से लेने के बाद कहा कि घटना निंदनीय है जिस तरह से शहनाज नर्सिंग होम के संचालक डा अकबर खान और डॉ निकहत खान गैंग बनाकर लोगों की जान ले रहे।इन पर गैंगस्टर लगवाकर इनके साम्राज्य को बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाएगा।जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।ओंकार मौर्य सहित उपस्थित नागरिकों ने जयनाथ सिंह से अहरौला पुलिस पर आरोपितों से मिले होने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस घटना के पांच दिन होने के बाद भी हांथ पर हाथ रख कर बैठी है और कोई कार्यवाही नहीं कर रही।जिस पर जयनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में वार्ता करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन तक जायेंगे।
प्रसूता के पति ओमकार मौर्य ने दुखी मन से क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर आरोपित शहनाज मेमोरियल चिकित्सालय के संचालक से रुपए का लेनदेन कर प्रशासन पर दबाव बनाकर पुलिस कार्यवाही को शिथिल करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी नेता द्वारा इन लोगों को गालियां दी गई उसके बाद जबरन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गये नामित सभासद सुजीत जायसवाल आशु ने भी अपनी ही पार्टी के एक नेता के ऊपर आरोप लगाया
इस मौके पर अमित कुमार सिंह नामित सभासद सुजीत जायसवाल आसू,लालगंज के पूर्व जिलामंत्री दिलीप सिंह बघेल सुधीर राजभर,अतुल मोदनवाल,चंदन सिंह महगू प्रजापति आदि लोग रहे।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट



















