बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाओं के साथ धम्म दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न

0
129

आजमगढ़/फूलपुर: बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाओं के साथ धम्म दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न

पूरे भारत में चल रहे धम्म दीक्षा कार्यक्रम में जंहा देश में बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाओं की सपथ के साथ लोग बड़ी संख्या में बौद्ध धम्म की दीक्षा ले रहे हैं और ये पूरे देश में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में आज 14 अक्टूबर 2022 को आजमगढ़ जिले के भेड़िया बाजार अंतर्गत वारी गाँव के “सम्यक बुद्ध विहार” में धम्म दीक्षा का प्रोग्राम किया गया। बतादें इसी दिन भारत रत्न बोधिसत्व डॉ बाबा साहब अंबेडकर ने 14 अक्टूबर सन् 1956 को अपने 10 लाख अनुयाइयों के साथ धम्म दीक्षा ली थी। तब से लगातार बुद्ध धम्म और बाबा साहब के अनुयाइयों द्वारा धम्म दीक्षा का कार्यक्रम किया जाता है। इसी क्रम में आज सम्यक बुद्ध विहार पर भी कार्यक्रम किया गया जिसमें सकैडों की संख्या क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर धम्म दीक्षा लिया यह धम्म दीक्षा का कार्यक्रम लगातार कई वर्षों से बुद्ध विहार पर होता चला आ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत धम्म के पंचशील से शुरू किया गया। इस मौके पर भंते राज किशोर त्यागी (प्रज्ञाशील),पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष), संजय कुमार बौद्ध (अध्यक्ष), प्रमोद बौद्ध (उप- कोषाध्यक्ष), आचार्य राम किशुन बौध्द, सन्तोष प्रधान, शैलेश बौद्ध, विजय बौद्ध, डा. अमरनाथ प्रधान, रवीन्द्र कुमार बौद्ध पंचायत विभाग(ओरिल), ओमप्रकाश मास्टर, डा. सी एस भारती, दिवाकर बौध्द, इंद्रजीत बौद्ध, इंद्राज मास्टर, इसके साथ महिलाओ ने भी चढ़ बढ़कर भाग लिया जिसमें सुमनलता बौद्ध, शुशीला बौद्ध, विद्या बौद्ध उपस्थित रहींl

In