साउथ दिल्ली के ईसाई समाज के द्वारा भारत के 75th स्वतंत्रता दिवस को धूम धाम से मनाया गया

0
174

साउथ दिल्ली के साकेत में जिरह फ़ेलोशिप चर्च में ईसाई समाज के लोगों ने एक जुट होकर भारत के ७५वें स्वतंत्रता दिवस को मनाया। इस कार्यक्रम में अलग अलग जगह से आये हुए लोगो ने अपने देश और तिरंगा के प्रति अपनी भक्ति और सम्मान का प्रदर्शन किया।  इस कार्यक्रम का आयोजन अडोनी स्कूल ऑफ़ लीडरशिप, साकेत और जिरह परिवार की और से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पास्टर विपिन कुमार के द्वारा कीया गया। अलग अलग रंगा रंग कार्यक्रम असल के विद्यार्थियों ने दिय। इस कार्यक्रम ने आये हुए सभी का मन को आकर्ष्कित कर लिया। छोटे छोटे बच्चो ने भी संस्कृति कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किय। इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। देश के अलग अलग जगह से आये हुए विद्यार्थियों ने अपनी वेश भूषा और पहिनावे को पहनकर बहुत ही अच्छा प्रस्तुति दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पास्टर नेपोलियन सर सिस्टर अंजली, तन्नू और भाई आरोन और बांकी सभी विद्यार्थीगण का बड़ा योगदान था। बच्चों के साथ साथ एक बुजुर्ग श्री सक सोनी जो की सीबीआई से रिटायर्ड अफसर हैं उन्होंने भी देश भक्ति गीत गाकर लोगो के मन को मोह लिया और भी लोगों के लिए उत्साह के कारण बने। इस कार्यक्रम में यहाँ के चर्च के सीनियर पास्टर डा. अभी चंद्र सेठिया जो की आज के मुख्या वक्ता थे उन्होंने राष्ट्रप्रेम के सन्देश दिए और लोगों से शांति और प्रेम से देश के प्रति सम्मान के सन्देश दिए। हम सभी को अपने देश से और इस देश के तिरंगा से प्रेम रखे। बहुत लोगों के बलिदान के बाद हमें आज़ादी मिली है इसे हम बरक़रार रखे। इस आज़ादी को खोये न।
डा. राजू वर्गीस, प्रिंसिपल, ASL, साकेत,New Delhi से साक्षात्कार में उन्होंने बताया की हम सभी भारतवासी को अपने देश और उसके तिरंगा के प्रति अपना सम्मान रखना चाहिए। हम ईसाई समाज बड़ी जिम्मेदारी से अपने देश के प्रति वफादार हैं और हमेशा बने रहेंगे। सभी को भारत की स्वतंत्रता का ७५वें वर्ष का ढेर सारा बधाई दिया।
रिपोर्ट : आशीष सोनी,KMASS, नई दिल्ली

In