सौतेली मां की मृत्यु के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफतार

0
67

बासूचक/गाजीपुर जिला के करण्डा थाना अंतर्गत बासूचक से सौतेली मां पर असलहे से फायर करने से हुई मृत्यु के आरोपी बेटे को किया गिरफतार। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले अपनी सौतेली मां पर फायर करने और उससे हुई मां कि मृत्यु के आरोपी अभियुक्त जिसपर मु0अ0सं0 128/22 धारा 302 भा0द0वि0 व 3/25 दर्ज था। करण्डा पुलिस ने आज दिनांक 27.07.2022 को बासूचक रेलवे स्टेशन से अभियुक्त शिवांक ऊर्फ छोटू सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी बासूचक, थाना करण्डा, गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसके पास से पुलिस को एक आलाकत्ल 9 mm पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।अभियुक्त को पकड़ने में सम्पूर्णानंद राय, उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय, का0 अश्वनी कुशवाहा व का0 चन्द्रदेव ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

जय प्रकाश चंद्रा,
सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In