थाना भांवरकोल पुलिस ने चार अभियुक्तों को लूट की टाटा मैजिक लोडर के साथ किया गिरफ्तार

0
182

बसनिया/गाजीपुर जिला के के थाना भांवरकोल पुलिस ने चार अभियुक्तों को लूट की टाटा मैजिक लोडर व अबैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.7.2022 को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह मय हमराह के तलाश वांछित में मामूर थे कि मुखबिर से मिली सुचना पर ग्राम बसनिया के पास से दीपक बिन्द पुत्र स्व0 सर्वजीत बिन्द ग्राम सकरा थाना कोतवाली, उम्र करीब 25 वर्ष, मयंक दूबे उर्फ गोलू दूबे पुत्र अखिलेश दूबे ग्राम मुणवल थाना नन्दगंज, उम्र 23 वर्ष, धनन्जय यादव पुत्र केदार यादव ग्राम महुली थाना कासिमाबाद, उम्र 32 वर्ष, मनीष गौड पुत्र स्व0 रविन्द्र गौड निवासी देवली थाना कासिमाबाद, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम मे अभियुक्तों के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2022 धारा 407 भादवि दि0 3.7.2022 को पंजीकृत हुआ बाद विवेचना व वाहन चालक के तहरीर व बयान से  धारा 407 भादवि को विलुप्त कर धारा 395/412 भादवि की बढोत्तरी हुई थी, जिसमे लूट  की गयी एक टाटा मैजिक लोडर नं0 UP61AT0499 व घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो नं0 UP61BA2631 एवं अभियुक्त धनन्जय व दीपक के जामा तलाशी से कुल 02 तमन्चा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामद असलहा के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 बनाम धनन्जय यादव पुत्र केदार यादव ग्राम महुली थाना कासिमाबाद व मु0अ0सं0 138/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0  बनाम  दीपक बिन्द पुत्र स्व0 सर्वजीत बिन्द ग्राम सकरा थाना कोतवाली में पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त गणों के निशानदेही पर लूटे हुए 83 कैरेट व 01 राड व एक जैक बरामद हुआ । दीपक बिन्द का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है। मु0अ0सं0 201/21 धारा 302/323/506/120B भादवि थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 3628/17 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली, मु0अ0सं0  119/2022 धारा 395/412 भादवि थाना भांवरकोल, मु0अ0सं0 138/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना भांवरकोल, गाजीपुर। मयंक दूबे उर्फ गोलू दूबे का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है। मु0अ0सं0 228/19 धारा 147/308/303/504/506 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना नन्दगंज, मु0अ0सं0 199/18 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 248/18 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468 /471 भादवि थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 966/17 धारा 308/323/504 भादवि भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना नन्दगंज, मु0अ0सं0 621/20 धारा 379 भादवि थाना सैदपुर, मु0अ0सं0 119/2022 धारा 395/412 भादवि थाना भांवरकोल, गाजीपुर। धनन्जय यादव का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है। मु0अ0सं0 265/20 धारा 376DA भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना कासिमाबाद, मु0अ0सं0  119/2022 धारा 395/412 भादवि थाना भांवरकोल, मु0अ0सं0 137/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना भांवरकोल, गाजीपुर। व मनीष गौड का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है।मु0अ0सं0 384/20 धारा 304B/498A भादवि व ¾ DP ACT थाना कासिमाबाद, मु0अ0सं0  119/2022 धारा 395/412 भादवि थाना भांवरकोल, गाजीपुर। इनको गिरफतार करने में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह, उ0नि0 ओमकार तिवारी, का0 आकाश सिंह, का0 राजेश भारतीया, का0 अम्बुज मिश्रा व का0 अवधेश कुमार आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

जय प्रकाश चंद्रा,
सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In