बुद्ध विहार बनगवांडीह में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस, बाबा साहेब के विचारों को किया गया याद

0
3

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर जनपद के विकास खंड अखंड नगर के ग्राम पंचायत बनगवांडीह मे दिनांक 14/10/2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर बुद्ध विहार, बनगवांडीह में बुधवार सुबह 9.00 बजे को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समिति के पदाधिकारी द्वारा त्रिशरण और पंचशील का पाठ कराया गया।

 

बाबा साहेब के 14 अक्टूबर 1956 के ऐतिहासिक धर्म परिवर्तन को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने 5 लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म अपनाकर समता और समानता का संदेश दिया था।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों और बौद्ध अनुयायियों ने बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया और उनके बताए मार्ग – शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर बुद्ध विहार समिति के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें