मुड़िला बाजार में दीपावली के अवसर पर लगा भारी भीड़ का मेला

0
2

मुड़िला बाजार में दीपावली के अवसर पर लगा भारी भीड़ का मेला

 

मुड़िला बाजार, कादीपुर (सुल्तानपुर)। दीपावली के अवसर पर मुड़िया बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में खरीददारों का मेला सा लग गया।

 

मिठाई, पटाखा, फूल-माला, कपड़ा, सजावट का सामान और बर्तन की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के गांवों से भी हजारों लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। भीड़ के कारण बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति भी बनी रही।

 

भीड़ को देखते हुए पुलिस चौकी मुड़िला डीह की पुलिस बाजार में मुस्तैद रही। पुलिसकर्मी बाजार के चौराहे पर तैनात होकर गश्त करते नजर आए, ताकि कोई तमाशा, झगड़ा या अव्यवस्था न हो।

 

दुकानदारों का कहना है कि इस बार दीपावली पर बिक्री अच्छी हुई है। वहीं लोगों ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी से बाजार में शांति बनी रही और सभी ने सुरक्षित तरीके से खरीदारी की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें