कादीपुर बाजार में दीपावली को लेकर उमड़ी भारी भीड़

0
3

 

 

*कादीपुर (सुल्तानपुर)।* दीपावली के पर्व को लेकर कादीपुर बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

 

बाजार में पटाखा, मिठाई, कपड़ा, बर्तन, सजावट का सामान, फूल-माला और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी है। आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए कादीपुर बाजार पहुंच रहे हैं।

 

भीड़ के कारण बाजार के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इसको देखते हुए थाना कादीपुर और चौकी मुड़िला डीह की पुलिस बाजार में मुस्तैद रही। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने की अपील करते नजर आए।

 

व्यापारियों का कहना है कि इस बार दीपावली पर बाजार में अच्छी रौनक है और बिक्री भी अच्छी हो रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें