ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाए विकास न कराने के गंभीर आरोप

0
5

 

 

मुड़िला, कादीपुर (सुल्तानपुर)

मामला कादीपुर विकास खंड ग्राम सभा मुडिला के कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रेम गुप्ता पर विकास कार्य न कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क, नाली, खड़ंजा, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर अपेक्षा के अनुसार काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह सड़क टूटी हुई है, नालियां जाम हैं और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा मुडिला में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाए और सड़क जैसी टूटी हुई सुविधाओं की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

वहीं, ग्राम प्रधान प्रेम गुप्ता ने ग्रामीणों के सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उनका कहना है कि ग्राम सभा में विकास कार्य नियमानुसार और उपलब्ध बजट के अनुसार कराए गए हैं, सभी कार्यों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें