प्रेस क्लब मे जिले के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय को दी श्रद्धांजलि
कादीपुर
सुल्तानपुर जिले के प्रेस क्लब में आज दिनांक 03/09/2026 दिन गुरुवार को प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रहे सतीश पांडेय की हुई असामयिक मृत्यु के बाद जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उपस्थित सभी पत्रकारों ने नम आँखों से अपने साथी पत्रकार सतीश पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाद में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभी एक दूसरे से अपने साथी दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय के हंसते चेहरे की चर्चा करते हुए देखे गए। पत्रकारों के गुरु के रूप में प्रसिद्ध व दिवंगत पत्रकार सतीश पांडेय के ताऊ जी (बड़े पिता) मनोराम पांडेय जी पूरे समय अपने पुत्रवत भतीजे को याद कर रोते हुए दिखे। सभी पत्रकार उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। ज्ञातव्य है कि सतीश पांडेय जी लखनऊ से प्रकाशित अखबार स्वतंत्र चेतना के वर्षों से चीफ ब्यूरो के रूप में कार्य कर रहे थे। दस दिन पूर्व मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नगर के गोमती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। स्थिति नियंत्रित न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत की सूचना पर पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके पैतृक गांव के पास स्थित आदि गंगा गोमती के दियरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें जनपद के राजनैतिक,व्यावसायिक व जिले के लगभग सभी पत्रकार शामिल हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडेय गुरु जी, डॉ0 अवधेश शुक्ला अध्यक्ष पत्रकार एसोसिएशन, जिला सूचना अधिकारी डा0 धीरेंद्र कुमार, अनिल द्विवेदी, दर्शन साहू, अनुराग द्विवेदी, संतोष यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, संतोष पांडेय, सर्वेश सिंह, जयशंकर दुबे, संतोष श्रीवास्तव अमेठी, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष मौर्य, सुनील राठौर, प्रदीप सोनी, रामानंद मिश्रा, शिवसागर दूबे, नवीन शर्मा, दीपक मिश्रा, राकेश तिवारी, मंगल प्रसाद, आशीष श्रीवास्तव, श्रवण शर्मा, सूर्य प्रकाश तिवारी, आशीष मिश्रा, दिनेश यादव, आमिल सिद्दीकी, विजय पांडेय, अंकित राय, नारायण राय, अरबाब अहमद, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर


















