शिक्षकों की मांगों को लेकर विधायक कादीपुर को सौंपा धन्यवाद एवं मांग पत्र
सुल्तानपुर
आज टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) के संयोजक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में विधायक कादीपुर राजेश गौतम को धन्यवाद ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना तथा SBI के साथ MOU लागू किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विधायक से ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को रिटायरमेंट के बाद भी जारी रखने की मांग की गई। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों को पूरे वर्ष में मिलने वाले 14 आकस्मिक अवकाश को वर्तमान सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों में अपर्याप्त बताते हुए 15 दिवस का विशेष अवकाश दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। टीएससीटी पदाधिकारियों ने कहा कि परिवार अथवा निकट संबंधियों की मृत्यु, माता-पिता के अस्वस्थ होने, संतान के जन्म, स्वयं के विवाह सहित कई परिस्थितियों में शिक्षकों को पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में कठिनाई होती है। है।विधायक ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राहुल कुमार मिश्र, ब्लॉक संयोजक कादीपुर, वेद प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार, संतोष कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, अंजनी लाल, सुशील कुमार मिश्र, बैजनाथ यादव, छोटे लाल, विनोद कुमार, देवी प्रसाद पाल, रामचंद्र वर्मा, आलोक कुमार वर्मा, विवेक यादव, हिमांशु वर्मा, विकास तिवारी, राकेश कुमार मधुकर पटेल मनीष मौर्य योगेंद्र प्रताप सिंह (प्रांतीय संयुक्त मंत्री, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ) सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।शिक्षकों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए TSCT सदैव प्रतिबद्ध है।एकजुटता ही हमारी शक्ति है और शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाना हमारा संकल्प।


















