दीपदान उत्सव पर जले सैकड़ों दीप, सम्राट अशोक के 84 हजार स्तूपों का हुआ स्मरण

0
1

दीपदान उत्सव पर जले सैकड़ों दीप, सम्राट अशोक के 84 हजार स्तूपों का हुआ स्मरण

 

मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा मलिकपुर नोनरा (झगरिया) में दिनांक 8 नवंबर 2026 दिन रविवार को दीपदान उत्सव के अवसर पर बुद्ध विहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तथागत बुद्ध की प्रतिमा के सामने सैकड़ों मिट्टी के दीप जलाकर बुद्ध वंदना की गई।

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि दीपदान उत्सव का संबंध महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक से है। सम्राट अशोक ने तथागत बुद्ध के धम्म के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे भारतवर्ष में 84 हजार बौद्ध स्तूपों का निर्माण करवाया था। कहा जाता है कि एक ही दिन में इन 84 हजार स्तूपों का अनावरण कर दीपदान किया गया था, तभी से यह पर्व दीपदान उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

उपस्थित लोगों ने बुद्ध के संदेश – शांति, अहिंसा और मानवता – पर चर्चा की और सम्राट अशोक के धम्म कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरा विहार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में राजेश बौद्ध, विवेक बौद्ध, जयकरन, बृजेश कुमार, भानमती, सूरज कुमार, गीता देवी, राकेश कुमार, रेशमा बौद्ध, सिद्धार्थ बौद्ध (प्रबुद्ध), मालती, मनभावती सहित सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों मौजूद रहे।

 

विवेक कुमार पत्रकार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें