पूर्व रक्षामंत्री स्व नेता जी मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

0
1

मुख्य अतिथि ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर साधा निशाना, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लिया आड़े हाथ

 

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर विधान सभा अंतर्गत विकास खंड अखण्डनगर चौराहे से नगरी रोड पर स्थित बेहरा भारी गांव में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के साथ ही विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभा में शामिल नेता और कार्यकर्ता नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक हैदर अली के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है।

श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सपा कार्यकर्ता गुल्लू निषाद एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंशबहादुर यादव ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सक्षम अधिकारियों से विगत वर्षों की भांति नियमानुसार अनुमति प्राप्त की गई है।

आयोजकों के अनुसार, सभा में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व मंत्री ललई यादव, महिला अध्यक्ष सीमा राजभर, ऊषा यादव, जितेन्द्र मिश्रा, राधेकान्त यादव, जीतबहादुर यादव और फूलचंद यादव सहित आसपास के जिलों तथा प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा को लेकर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 

वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा राजभर ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशान साधते हुए एन डी ए सरकार के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को चेतावनी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बाप बेटे की जाँच करवा कर जेल भेजने का काम करुगी और स्व नेता जी की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब आप सभी लोग उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनायेगें और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे तब जा कर नेता जी की सच्ची श्रद्धांजलि पूरी होगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें