अखंडनगर मे नेता जी मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा एवं PDA पंचायत कार्यक्रम का आयोजन

0
4

अखंडनगर मे नेता जी मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा एवं PDA पंचायत कार्यक्रम का आयोजन

 

*अखण्डनगर / सुल्तानपुर*

 

दिनांक 18/10/2026 को स्व. धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा एवं PDA पंचायत कार्यक्रम का आयोजन अखण्डनगर में किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष *सीमा राजभर* रहीं। उन्होंने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, किसान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक की लड़ाई लड़ी। PDA ही उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम है। O P राजभर के लिए उन्होंने उन्होंने अपने संबोधन मे कहा की यदि मेरी सरकार आयेगी तो तीनो बाप बेटे को जांच कराकर जेल भेजवाने का काम करुँगी। इसी क्रम मे रघुवीर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर, शैलेन्द्र उर्फ ललई यादव (पूर्व विधायक पूर्व मंत्री), अरुण वर्मा पूर्व विधायक जयसिंह पुर, वंशवहादुर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख अखण्डनगर, रामचंदर चौधरी पूर्व विधायक कादीपुर, राकेश रंजन (प्रबंधक पी.जी.कालेज कालेज )एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर अम्बेडकर वाहिनी (मजदूरसंघ), राहुल गौतम कादीपुर विधान सभा क्षेत्र, डाक्टर राज करन ,सचिन यादव विधान सभा अध्यक्ष, राधेकांत यादव सदस्य जिलापंचायत, रणजीत यादव विधान सभा अध्यक्ष, रमेश सोनकर चेयरमैन दोस्त पद प्रत्याशी, अंकिता वर्मा उषा यादव महिला मोर्चा विधान सभा अध्यक्ष, बैजनाथ,संजय यादव (सचिव) नफीसा खातून जिलाध्यक्ष महिला सभा, सभी ने नेता स्व मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित किऐ, भारी भीड़ को देखते हुए कानून व्पवस्था बनाये रखने के लिए हैदर खान की देखरेख मे पुलिस प्रशासन बल तैनात रहा ।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के विचारों को याद करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

*आयोजक कर्ता -*

अध्यक्ष _गुल्लू निषाद, वंशबहादुर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख अखण्डनगर, कोषाध्यक्ष _राम सुन्दर वर्मा, प्रदीप यादव बडौरा ख्वाजापुर, प्रभाकर यादव पूर्व (बीडीसी)बडौरा ख्वाजापुर, ।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें