गाजीपुर। थाना सैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 41/2026 धारा- 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त जो 25000-/ हजार रू. का इनामिया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर देशी तमंचा व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.07.2026 को प्र0नि0 अनिल सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा- 103(1)/238 बीएनएस में 25000-/ हजार का वांछित/इनामिया अभियुक्त नगीना बनवासी पुत्र बुधई निवासी भड़सर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 49 वर्ष, हाल पता- ग्राम शेरमठ, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, के बारे में जरिए मुखबीर की सूचना मिली कि, उक्त इनामिया अभियुक्त सिकन्दरपुर गांगी नदी पुलिस (बबुरहनी पुल) से मुख्य मार्ग पर आने वाला है। जिसके पास अवैध हथियार भी है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर पुलिस बल के साथ इन्तजार करने लगे कि, पास आने पर आत्मसम्पर्ण करने को कहा गया। लेकिन अपने आपको घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियति से फायर करने लगा। जिससे पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही में उक्त अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जिसके विरोध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

















