पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला अहिरौली गोविंद साहब का हुआ उद्घाटन

0
118

अंबेडकर नगर 10 दिसंबर 2021
पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला अहिरौली गोविंद साहब का उद्घाटन श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा की अध्यक्षता में अनीता कमल विधायक आलापुर के कर कमलों द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मिथलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष भाजपा अम्बेडकर नगर व संजू देवी विधायक टाण्डा रहीं। इस समारोह की सुरुवात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तद्पश्चात विधायिका अनीता कमल आलापुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी क्रम में सभी लोगो ने बाबा गोविंद साहब का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने मेला क्यों लगता है इसके बारे में विस्तार से बताया। वहीं पर विधायिका आलापुर अनीता कमल ने साफ सफाई व महिला सुरक्षा को लेकर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था होना बताया। किसी प्रकार की कोई अव्यस्था नही होगी लोगो को भरोसा दिलाया। डॉ मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि बाबा गोविंद साहब के साथ आस्था रखने वाले की मनोकामना पूरी होती है। इस मौके पर सी डी ओ घनश्याम जी, मेला प्रभारी चन्द्रभान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य गण थानाध्यक्ष कटका संत कुमार सिंह हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, लेखपाल मयाराम यादव , खण्ड विकास अधिकारी राम नगर उप जिलाधिकारी आलापुर मुन्नीलाल गुप्ता, ऐ डी ओ पंचायत बृजेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

In