उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए एएसपी नगर आयुष श्रीवास्तव सम्मानित
जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित समारोह में पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री आयुष श्रीवास्तव को “प्रशंसा चिन्ह (रजत)” से सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदान किए गए “प्रशंसा चिन्ह (रजत)” को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान श्री आयुष श्रीवास्तव को पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को बधाई दी।
In










