स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में देशभक्ति का दिखा जज्बा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

0
1

जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री गिरीश चन्द्र यादव रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अध्यापकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पाल एन. सहित जनपद के गणमान्य नागरिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक योगदान का संदेश भी देखने को मिला।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें