मलिकपुर नोनरा में बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति ने किया भव्य स्वागत, पुलिस प्रशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मुडिला /कादीपुर क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा (झगरिया) में बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। समिति द्वारा लगाए गए स्वागत बैनर पर नवरात्रि में आए हुए सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।
रात में पुलिस प्रशासन की टीम पूजा पंडाल पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी और समिति के सदस्य बैठकर व्यवस्था को लेकर चर्चा करते नजर आए। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस भव्य आयोजन में वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सभाजीत विश्वकर्मा, राहुल यादव, संजय यादव सहित आस पास के सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के मुख्य सदस्यों में मोनू यादव, आयुष यादव, अर्पित यादव, सुजीत यादव, सचिन यादव, अरविंद विश्वकर्मा, आयुष विश्वकर्मा, शिवम यादव, अमन यादव, आदर्श यादव, पीयूष यादव, शुभम यादव, पंकज यादव, अंशुल यादव, विशाल यादव, रजनीन कुमार और अभी यादव सहित अन्य युवा शामिल हैं।
समिति के युवाओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पंडाल परिसर में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
















