Oct 19, 2026 12:59 आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में रविवार शाम तमसा नदी के शिवाला घाट पर नहाते समय 13 वर्षीय छात्र जियान अंसारी गहरे पानी में डूबने लगा। पास में मौजूद लोग उस समय अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान विशाल मोदनवाल उर्फ पिल्लू ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
निजामाबाद कस्बा में तमसा नदी स्थित शिवाला घाट पर रविवार शाम एक 13 वर्षीय छात्र नदी में नहाते समय डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। निजामाबाद के मोहल्ला कस्बा निवासी 13 वर्षीया जियान अंसारी पुत्र खालिकुज्जमा कक्षा छः का छात्र है। रविवार को वह नदी में नहाने के लिए गया था, गहारे पानी में जाने से वह नदी में डूबने लगा। पास में क्षेत्र के लोग शव का दाह संस्कार कर रहे थे। विशल मोदनवाल उर्फ पिल्लू ने साहस कर तत्पता दिखाई। छात्र को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। डूब रहे छात्र को सकुशल बचा लिया
पत्रकार चंद्रशेखर यादव






















