महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सहभोज का आयोजन किया गया

0
171

गाजीपुर। जनपद के ग्राम सभा सुल्तानीपुर बाजिदपुर, में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन गोविंद कुमार चौहान, विमला मौर्या एवं कांति चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कांति चौहान द्वारा सभी प्रतिभागी महिलाओं का स्वागत किया गया, उन्होंने बताया, कि आप लोग इस प्रकार के कार्यक्रम से अपने अधिकारों को जान पाएंगी उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया, कि आप लोग कैसे स्वालंबन बनेगीं। और इस प्रकार के कार्यक्रम से हम लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर संगठित हो सकती हैं। इस दौरान गोविंद ने महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया, कि समाज में कई नारी भारत में ऊंचे ऊंचे पदों पर पहुंची, जिसका समाज को अनुसरण करने की जरूरत है। आप लोगों के संगठन की पहचान तीन रंगों जैसे जामुनी हरा एवं सफेद रंग से होता है उन्होंने बताया कि यदि आपके ऊपर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है, तो इसके लिए महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र के अंतर्गत टोल फ्री नंबर दिए गए हैं, जिस पर फोन करने पर तुरंत कार्रवाई होती है। उन्होंने बताया, कि इनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय एवं समानता पर बात की गई। विमला मौर्या ने बताया, कि महिला समाज को आगे बढ़ाना है, तो तीन काम आप लोगों को करना होगा जैसे शिक्षित बनना होगा, संगठित रहना होगा तथा अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि महिला संगठन के लिए आप लोगों के लिए एक ड्रेस होना चाहिए। जिससे कि हमारे संगठन की पहचान हो सके। इस पर सभी महिलाओं ने सहमति जताते हुए अपने लिए जामुनी रंग की साड़ी के चयन पर सहमति प्रदान की। इस कार्यक्रम में रमेश पाल, कुसुम, शाहीन परवीन, मनोज सिंह, अश्विनी कुमार, संगीता, मनोरमा, प्रियंका, अनीता, राधिका, रीना, कमली, कौशिल्या, उर्मिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सह भोज के साथ किया गया।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In