क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील सिंह के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

0
404

भियांव/अम्बेडकर नगर, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रतना सुनील सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोग बुल्डोजर पर बैठकर तिरंगा को लहराते हुए पूरे जोश में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रतना पोखरे से आशापार, बंदीपुर, नेवादा, जैतपुर थाने तक लगभग 2 से ढाई सौ मोटरसाइकिल के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोग शामिल हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें ग्राम पंचायत के सम्मानित लोग पूरे जोश के साथ शामिल हुए इस रैली में नवयुवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, प्रवीण सिंह, गुड्डू, संजय सिंह, सनी सिंह, सतीश यादव, शशांक मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

In