जौनपुर – आर.एस. कोचिंग सेंटर, लपरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के संस्थापक रवि शंकर, शिक्षक अरविंद कुमार एवं सहयोगी शिक्षक शशिकांत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह में श्री दिनेश कुमार, डॉ. राम किसुन, रामू, विकास, महेंद्र, शकुन्तला, राजपत, सीता, जसवंती सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में आर.एस. कोचिंग सेंटर के संस्थापक रवि शंकर एवं शिक्षकों ने सभी उपस्थित ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।












