अम्बेडकरनगर
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (SP) अम्बेडकरनगर, प्राची सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे सभी में उत्साह और उमंग का संचार हुआ।
In


















