गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगलीडर अमित सिंह सहित गिरोह में शामिल कुल 10 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, गैंगलीडर अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह एवं उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों द्वारा आपस में मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है। उक्त गिरोह का पंजीकरण पूर्व में ही किया जा चुका है। गिरोह के विरुद्ध थाना गहमर में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2025 में धारा 103(1), 191(2), 191(3), 238, 3(5), 61(2), 324(6) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। गिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास एवं उनके द्वारा किए गए गंभीर आपराधिक कृत्यों को देखते हुए पुलिस द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर को भेजा गया था। जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा 31 अगस्त 2026 को गैंग चार्ट को अनुमोदित किया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी द्वारा गैंगलीडर सहित सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0-190/2026, धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर


















