गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को .315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त सूचना के अनुसार उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बसही कब्रिस्तान के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि कुमार पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम चौरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार एवं कारतूस को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सादात पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर


















