गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 0.32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुनील बिन्द पुत्र रामजीत बिन्द, निवासी भुलन्दरपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष, को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 188/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर
In

















