शादियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी वांछित कृष्णा कुमार उर्फ किशन गिरफ्तार

0
6

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना शादियाबाद में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह क्षेत्र में अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरगिथा पुलिया के पास से कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना शादियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 तथा मु0अ0सं0 44/2026, दोनों मामलों में धारा 305(e) बीएनएस के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शादियाबाद पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें