प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर अभियान चलाकर टीका लगाने के लिए लोगो को किया गया जागरूक

0
231

जलालपुर/अम्बेडकरनगर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर संजीव मिश्र नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोविड 19 का टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता नगर व गांव के लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जहाँ भी टीका लग रहा है चाहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो या कैम्प हो वहां पर हमारे कार्यकर्ता आज के दिन अभियान चलाकर निरीक्षण कर लोगो को सरकार की नीतियों व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर विनोद मौर्या नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा, नगर उपाध्यक्ष दिवेश प्रकाश मिश्रा, आनंद मिश्रा जिला संयोजक आदि लोग उपस्थित रहे।

जलालपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

In