महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान “3.0“ के अंतर्गत स्वावलंबन कैम्प का आयोजन

0
371

आजमगढ़/ महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान “3.0“ के अंतर्गत विकास खण्ड महराजगंज के सभागार में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन किया गया।
ब्लाक प्रमुख महराजगंज के प्रतिनिधि ने बताया कि पहले की महिलाएं समाज में काफी पिछड़ी हुई थी, लेकिन अब हर महिला प्रत्येक स्तर पर सशक्त तथा आत्मनिर्भर हो होकर अपने परिवार एवं समाज में अपना योगदान दे रही हैं। मिशन शक्ति अभियान के द्वारा अब महिलाओं में पहले से अपनी सुरक्षा को लेकर अब जागरूकता बढ़ रही है तथा अपने अधिकार के लिए आगे आ रही हैं।
महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने बताया कि हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें। उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एम्बूलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं समाज में नारी का स्थान सदैव ही उच्च प्रतिष्ठित रहा है। शक्ति के विभिन्न स्वरूपों में हम नारी की ही पूजा, सभ्यता एवं संस्कृति के उदय से करते आये हैं। नारी सृजन का भी प्रतीक है। वर्तमान समय में महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की हिंसा का घटनाओं में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की गरीमा, सम्मान के साथ ही उनके सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रयत्नशील एवं कार्यरत है। इसी के अन्तर्गत मिशन शक्ति-3.0 की शुरूआत माह अगस्त 2021 से दिसम्बर 2021 तक के लिए की गयी है। उन्होने बताया कि मिशन शक्ति के उद्देश्य यह ही है कि महिलाओं के लिए समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आये तथा महिलाएं व बच्चे विशेषकर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हों। इसी के साथ ही उन्होने कहा कि महिलाओं के हित के लिए सरकार द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विभागों द्वारा अन्य योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित हैं।
महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अन्नू सिंह ने बताया कि स्वावलंबन कैम्प के माध्यम से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं सामान्य, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं को इनवन विण्डो कैम्प के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला समन्वयक अन्नू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, इसका उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कू-प्रथा को रोकना, बालिका के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। इस योजनान्तर्गत 06 श्रेणियों में लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिसमें प्रथम श्रेणी के अन्तर्गत बालिका के जन्म होने पर 2000 रू0, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 1000 रू0, तृतीय श्रेणी में कक्षा 1 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, चतूर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, पंचम श्रेणी में कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश करने पर 3000 रू0 एवं 6वीं श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 5000 रु0 दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी उ0प्र0 का निवासी हो, स्थायी निवास प्रमाण पत्र उसके पास हो, लाभार्थी के परिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रू0 हो, किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, वन स्टाप सेन्टर आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर एडीओ (आईएसबी) कृष्ण मोहन यादव, संतोष कुमार खरवार, पिंकी सिंह, महिला आरक्षी प्रार्थना तिवारी, श्वाती दीक्षित, बीएमएम पुष्पा सहित विकास खण्ड महराजगंज के कर्मचारीगण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

In