भूमाफिया पर कार्यवाही से कतरा रहा प्रशासन लेखपाल की तहरीर के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा

0
0

 

 

माहुल में नाले की जमीन की अवैध प्लाटिंग का मामला,

 

माहुल(आजमगढ़)। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर कुंडली मार कर बैठे भूमाफियाओं पर शख्त कार्यवाही करने के तमाम निर्देश और आदेश निर्गत किया गया है। फिर भी माहुल नगर पंचायत में राजस्व विभाग और पुलिस की मिलीभगत के कारण इसका कही कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। यहां के एक भूमाफिया पर नाले की जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर बेच दिए जाने को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अहरौला पुलिस को शिकायती पत्र दिए 12 दिन हो गए फिर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया।

 

नगर पंचायत माहुल के वार्ड नं0 03 गांधीनगर के काली चौरा मन्दिर के पास से निकल कर एक 30 कड़ी चौड़ा नाला फूलपुर रोड होते हुए खंदक में जा कर निकलता है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब उक्त नाले की मापी की गई तो लोगों के होश उड़ गए। एक भूमाफिया द्वारा नाले की जमीन को प्लाटिंग करके बेच दिया गया।राजस्व टीम की मापी की रिपोर्ट देखने के बाद उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने 30 मार्च को क्षेत्रीय लेखपाल को उक्त भूमाफिया पर अभियोग दर्ज कराने हेतु लिखित रूप से आदेशित किया। काफी दिन बीत जाने के बाद माहुल के लेखपाल सौरभ राय ने दो जून को भूमाफिया पर सरकारी जमीन की कूट रचित ढंग से अवैध बिक्री और सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज करने हेतु अहरौला पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया।पर लेखपाल को शिकायती पत्र दिए 10 दिन हो गए पर पुलिस ने अभी तक उसके खिलाफ अभियोग दर्ज नहीं किया।

इस संबंध में लेखपाल सौरभ राय का कहना है जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने के क्रम में उपजिलाधिकारी फूलपुर के आदेश की प्रति और फील्डबुक इत्यादि के साथ अभियोग दर्ज करने हेतु पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दे दिया हूं। मुकदमा लिखना पुलिस का काम है।

 

थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह का कहना है लोकपाल द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आयेगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें