लेखपाल रविन्द्र यादव एवम् कानून गो की बड़ी लापरवाही यस डी एम के आदेश के बाद भी नहीं कर रहें है कार्य

0
314

पवईं/आजमगढ़, जिले के फूलपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर माफी निवासी महेंद्र यादव, रविन्दर यादव, विरेन्द्र यादव, पुत्रगण परघट यादव के द्वारा अपने खुद के ट्रैक्टर से चकरोड को जोतकर खेत में शामिल कर लिया गया था। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि आने जाने में सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और महेंद्र यादव के रिश्तेदार एडवोकेट आईवी यादव अतिक्रमणकारी दबंगों को बढ़ावा देने का काम कर रहें हैं। जिसके लिए महेंद्र यादव के रिश्तेदार एडवोकेट आईवी यादव इलाहाबाद से फोन करके वकालत का धौंस देते हुए धमकी भी दिए थे। और महेंद्र यादव, विरेन्द्र यादव, रविन्दर यादव, पुत्रगण परघट यादव, आमीन यादव, इन तीनों ने अपने दबंगई के बल पर गांव वालों को इस रास्ते से आने जाने नहीं दे रहे हैं। वही ग्राम सभा राजापुर माफी के लोगों में एक डर का माहौल बना हुआ है। जिसके बाद पीड़ित ने यस डी एम महोदय के यहां अर्जी लगाई। जिसके बाद उन्होंने सम्बन्धित राजस्व विभाग व क्षेत्रीय थाने की पुलिस को भी निर्देशित किया कि जाकर पैमाईश करा कर चक मार्ग को खाली कराएं। आदेश होने के बाद भी हल्का लेखपाल रविन्द्र यादव एवम् कानून गो आज तक देखने तक नही आए। आखिर किसके डर से हल्का लेखपाल पैमाईश नही करने आ रहे हैं। लेखपाल का पैमाईश करने न आना संदेह पैदा करता है कही राजस्व विभाग विपक्ष से मिल तो नहीं गया हैं?

In