ट्रक पर लदे गोवंश के साथ तीन गौ तस्कर हुए गिरफ्तार

0
40

गाजीपुर। जनपद के थाना भावारकोल पुलिस ने एक ट्रक चौदह चक्का जिसमें 18 गाय व 04 गोवंश के बच्चें के साथ तीन गौ तस्करों को किया गिरफतार। आपको बताते चलें, कि गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों/ वांछित अभियुक्तों व गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 20.08.2023 को उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, कि जरिये मुखबिरी सूचना पर थाना गेट भांवरकोल के ठीक सामने ग्राम सलारपुर के पास से गर्जन यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद बलिया, विक्रम कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया व सत्येन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी गांव तीखा थाना फेफना जनपद बलिया को गोवंशो की तस्करी कर कटने हेतु बिहार राज्य ले जाते समय इनको गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक ट्रक नं0 UP54AT4206 चौदह चक्का, 18 राशि गाय व 04 राशि गोवंश के बच्चें, जामा तलाशी से 3960 रुपये नगद तथा तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0 सं0 133/ 2023 धारा 3/ 5A/ 5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ के मास न्यूज, गाजीपुर

In