ग्राम पंचायत हमीदपुर के पंचायत भवन पर हुआ ध्वजारोहण का कार्यक्रम

0
3

ग्राम पंचायत हमीदपुर के पंचायत भवन पर हुआ ध्वजारोहण का कार्यक्रम

 

कादीपुर

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील के विकास खण्ड कादीपुर के अंतर्गत ग्राम सभा हमीदपुर में स्थित पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण ग्राम प्रधान के द्वारा किया गया। इसके बाद भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे, शहीद भगत सिंह अमर रहे, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर अमर रहे का नारा उपस्थित ग्राम वासियों के द्वारा लगवाया गया। इसके बाद सभी लोगों का मुँह मीठा कराकर जलपान कराया गया। इस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हमीदपुर ग्राम प्रधान बजरंगी प्रसाद मौर्य, उनके छोटे भाई रमेश कुमार मौर्य, अभिमन्यु सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह, श्यामा चरण पाण्डेय, सुग्रीव गौतम, अमित जायसवाल, राम शब्द निषाद, गुरदीन निषाद, सुरेन्द्र सफाईकर्मी, शकुंतला, चित बहाल मौर्य, आदि एवं सभी ग्रामीण वासी मौजूद रहे।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें