उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा का जनपद सुलतानपुर में हुआ भव्य स्वागत

0
71

सुलतानपुर 24 सितम्बर/मा0 उपमुख्यमंत्री, उ0प्र0 डाॅ0 दिनेश शर्मा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार को पूर्वान्ह में हेलीकाप्टर द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन में आगमन हुआ। सुलतानपुर में उपमुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीकाप्टर से उतरने के पश्चात डाॅ0 शर्मा का गार्ड आफ आनर हुआ। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक जयसिंहपुर सीताराम वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह भाजपा के पदाधिकारीगण व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा आदि ने पुष्प गुच्छ उपमुख्यमंत्री डाॅ0 शर्मा को भेंटकर भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री पुलिस लाइन से कार द्वारा पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पहुँचे और भाजपा कार्यकर्ताओं/ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
तत्पश्चात निरीक्षण भवन में विधायकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधान सभावार जन शिकायतों/समस्याओं को सुना व सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण कराने के निर्देश दिये।
* उपमुख्यमंत्री डाॅ0 शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अयोध्या मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक/क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

In