रहस्यमयी साधना द्वारा महिला ओझा ने तंत्र विद्या से दुःख दूर करने का किया दावा

0
1

 

जौनपुर जिले के सोधी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा जमदहा में सहोदरा देवी द्वारा जनसहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया ।सहोदरा देवी तंत्र मंत्र द्वारा बधाई का काम करती हैं।सहोदरा देवी ओझा ने कहा हमारे यहां दूर-दूर से महिला पुरुष अपना दुख दर्द लेकर आते हैं।वैष्णो माता और भोलेनाथ माता काली की कृपा से हजारों संतान विहीन औरतों ने पुत्र को जन्म दिया है।मौके पर मार्टिनगंज ,फूलपुर, दुर्वासा ,भोरमऊ, खेतासराय जौनपुर, दीदारगंज, सरायमीर की तमाम महिलाएं जमदहा में मौजूद रही ।महिलाओं ने कहा नाच बाजा के साथ माताजी की दर्शन करके बहुत अच्छा लगा और कई वर्षों से प्रेत बाधा से पुत्र नहीं हो पा रहे थे बहुत दवा करने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ मगर जब जमदाहा के पावन धरती पर आये माताजी भोलेनाथ के दरबार में सहोदरा देवी द्वारा झाड़ फूंक किया गया। तब पुत्र को जन्म दिया । मौके पर मौजूद रहे ग्रामीणों ने कहा कई वर्षों से, सहोदरा देवी निशुल्क झाड़ फूंक करती हैं, नवरात्र के मेले में 9 दिन मेला लगा रहता है श्रद्धालुओं का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। ऐसा उपस्थित लोगों के विचार हैं। के मास न्यूज़ ऐसी किसी भी रहस्यमय या अंधविश्वास की चीजों की पुष्टि नहीं करता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें