कस्तूरबा गांधी छात्रावास एंव प्रतिक्षालय बना कचरा घर,  बच्चे और जनता गन्दगी से परेशान

0
1

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

मामला विकास खण्ड अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर पुर का है। अखण्डनगर चौक पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय जिसमे छोटी छोटी  बच्चियां शिक्षा ग्रहण करती है।अखण्डनगर बाजार के कुछ दुकान दारो द्वारा छात्रावास के पीछे अखण्डनगर बाजार मे बने प्रतिक्षालय के पास कचरे से दिवाल को ढक दिया गया है। पूरी तरह से गंन्दगी फैल रही है। कस्तूरबा गाँधी विद्यालय के बच्चो के लिए लोग कचरा बहाकर विमारी फैलाने का काम कर रहे है।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों व शहरों मे सफाई लोगों को जागरूक किया गया ताकि लोग विमारियो से दूर रहे। लेकिन लोग जान बूझकर विमारी को गले लगा रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनता को बैठने  के लिए प्रतिक्षालय का निर्माण सभी बाजार मे हुआ है।लेकिन गन्दगी होने के कारण कोई बैठ नही पाता है।कोई अधिकारी कर्मचारी संज्ञान मे नही ले रहा है।यहां अखण्डनगर बाजार मे बना कस्तूरबा गाँधी विद्यालय के न तो प्राचार्य को कोई फिक्र है। न तो मैडम जी को कोई जिम्मेदारी है। स्कूल के कोई अधिकारी कर्म चारी संज्ञान मे नही ले रहे है।बेफिक्र होकर कचरा कुडादान मे न जाकर बच्चो के छात्रावास के पीछे फेक रहे है।क्योंकि गरीब घर के बच्चे ज्यादातर कस्तूरबा गांधी विद्यालय मे आते है। जिसके कारण बच्चो के स्वास्थ्य के उपर कोई ध्यान नही दिए जा रहे।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा स्वच्छता अभियान पर विशेष फोकस था।लेकिन अधिकारी कर्मचारी बेखौफ है।अखण्डनगर कस्तूरबा गांधी छात्रावास विद्यालय मे पढने के लिए बच्चे आते है।क्योकि गार्जियन तो कोई रहता नही है। देखरेख कौन करे छात्रावास के पीछे कचरा जला देने के कारण चार पांच दिन तक धुआं उठता है।और पूरे हास्टल मे धुआं फैल जाता है। जिससे बच्चो का दम घुटने लगता है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें