दशहरा पर्व के मौके पर मद्धपुर में ब्रह्म बाबा के स्थान पर लगे मेले में भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता एवं जिला संयोजक श्री शम्भू पाठक ने लोगों को जलेबियाँ खिलाकर दी शुभकामनाएं

0
149

केमास न्यूज़ ब्यूरो अम्बेडकर नगर।

चैनपुर–: आज दशहरे पर्व के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्ति माहौल में  मेला लगा। मेले का लुफ्त दूर दूर से आये लोगों ने लिया। इस शुभ अवसर पर बी जे पी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता तथा संगठन के जिला संयोजक श्री शम्भू नाथ पाठक ने लोगों को जलेबियाँ खिलाकर दशहरा पर्व की बधाइयाँ दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम जी ने रावण का वध करके विजय प्राप्त किये थे। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के ईमानदार कार्यकर्ता सौरभ पाठक जी, बी जे पी के कर्मठ कार्यकर्ता डब्ल्यू सिंह जी, सन्दीप सिंह जी, वीरेंद्र सिंह जी, धनञ्जय सिंह जी, अरविन्द विश्वकर्मा जी आदि लोग मौजूद रहे।