दया कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

0
0

 

पवई, फूलपुर (आजमगढ़)।दया कम्युनिटी फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शूटर, राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियन लेह लद्दाख 14दिन 15 घंटे 37 मिनट आकाश आजाद यादव जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 को दया कम्युनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के डायरेक्टर आकाश आजाद यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में श्रीमती अनीता रावत जी, मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. अभिषेक रावत (एमबीबीएस, एमएस) तथा मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका बिट्टू किन्नर जी की उपस्थिति निर्धारित है।

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि समय पर रक्त मिलने से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। इस पहल के माध्यम से आम लोगों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मानव सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया जा रहा है।

दया कम्युनिटी फाउंडेशन ने रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की है। आयोजकों को उम्मीद है कि शिविर के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ेंगे।

पवई संवाददाता मुकेश सक्सेना रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें