दीपावली त्यौहार को देखते हुए दीदारगंज पुलिस द्वारा वाहन का सघन चेकिंग अभियान जारी

0
120

आजमगढ़/दीदारगंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के द्वारा कुशलगांव स्टेट बैंक के सामने संदिग्धों को देखते हुए सघन चेकिंग की गई। जिसमें जिसमे 22 वाहनों का किया गया चालान। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए वाहनों को सघनता से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 22 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी यात्रियों को जागरूक करते हुए टू व्हीलर बाईक चालको को संदेश दिया गया की हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाए साथ ही जरूरी कागजात साथ लेकर चलें। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अतीक अहमद, हेड कांस्टेबल प्रभु नाथ यादव, महिला कांस्टेबल अनिता कुमारी , कांस्टेबल रामचंद्र, सुधांशु यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव , होमगार्ड कृष्णपाल सिंह आदि के द्वारा चेकिंग की गई।

In