ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

0
1

काम की तलाश में पत्नी-बेटे को लेकर गया था दूसरे जिले, दुर्घटना में बुझ गया परिवार का इकलौता सहारा; पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

19 अक्टूबर, 2026

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुबन बाजार गांव के निवासी एक मजदूर की सोमवार सुबह जौनपुर जिले के सरायख्वाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना में 32 वर्ष श्रवण मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय महान लाल मद्धेशिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर मिली पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रवण मधेशिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। दो प्रशिक्षुओं में श्रवण छोटा था और परिवार के एकमात्र सहारा थे उनका बड़ा भाई मुंबई में रहता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने और काम की तलाश में दो दिन पहले ही अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर जौनपुर जिले के सरायख्वाजा में गया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह श्रवण बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सरायख्वाजा बाजार के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों की भीड़ से हुई। सरायख्वाजा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

श्रवण की मौत से पत्नी के सामने दो मासूम बच्चों के पालन-पोषण की चिंता बढ़ गई है। पति के मृत्यु के गम में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें